प्रतापगढ़: मंगरौरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
खबर प्रतापगढ़।।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह नंदन भैया के नेतृत्व में निकली विशाल भव्य तिरंगा यात्रा।
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ मंगरौरा में उमड़ा जनसैलाब।
यात्रा में नगर पंचायत कोहड़ौर अध्यक्ष शीतला प्रसाद कोरी, समाजसेवी किशन सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडे रहे मौजूद।
नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक जायसवाल और जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान ने भी की सहभागिता।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद पुष्पजीवी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ला रहे शामिल।
भाजपा जिला मंत्री अनुराग मिश्रा समेत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह।
हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं और क्षेत्रवासियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश।
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र।
प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भव्य तिरंगा यात्रा ने मंगरौरा में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।