LOCAL NEWS

शीर्षक: नई पाइपलाइन का काम एक माह से अधूरा, वार्ड 5 के लोग परेशान

By MINDHAR SINGH GILL • 2026-09-29 14:31 • 24 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
शीर्षक: नई पाइपलाइन का काम एक माह से अधूरा, वार्ड 5 के लोग परेशान

उरई के वार्ड नंबर 5 स्थित न्यू रामनगर में यूको बैंक वाली गली से खुदाई कर नई पाइपलाइन डालने का कार्य करीब एक माह से अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल विभाग द्वारा शुरू कराया गया कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद रास्ते की स्थिति खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी और गड्ढा करने वाली मशीनें तो पहुंचती हैं, लेकिन काम पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार जल विभाग के कर्मचारियों से शिकायत कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अधूरा कार्य जल्द पूरा कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है।

##latestnews
MINDHAR SINGH GILL 0 followers