नम्रता संजय झा को IGA 2026 में सुपरस्टार एवं पदम श्री सम्मानित अजय देवगण ने किया सम्मानित
मुंबई, 1 सितंबर 2026: महिला सशक्तिकरण और बाल शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहीं नम्रता संजय झा को मुंबई में आयोजित IGA 2026 समारोह में उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार एवं पद्म श्री से सम्मानित अजय देवगन के हाथों सम्मानित किया गया। नम्रता संजय झा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की सफलता है, बल्कि उन तमाम महिलाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा है, जिनके सशक्त और बेहतर भविष्य के लिए वह लंबे समय से कार्य करती आ रही हैं। पढ़ाई के दौरान ही देखा था समाज के लिए काम करने का सपना -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - नम्रता संजय झा बताती हैं कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यह सपना देखा था कि जीवन में सफलता केवल अपने लिए हासिल नहीं करनी है, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए भी कुछ सार्थक करना है। इसी सोच को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और पिछले 15 वर्षों से महिला सशक्तिकरण एवं चाइल्ड एजुकेशन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनका मानना है कि समाज में बदलाव लाने के लिए बड़े पद या बड़े संसाधनों का होना जरूरी नहीं है। जरूरत है तो केवल इच्छाशक्ति, ईमानदारी और अपने कार्य के प्रति समर्पण की। सरकारी नौकरी के साथ बेटियों की सेवा को बनाया मिशन - - - - - -- - - - - - - - - - - - - अपने जीवन की दूसरी पारी में नम्रता संजय झा बिहार सरकार की कर्मचारी के रूप में L.N.M.U. के अंतर्गत MRM कॉलेज की लाइब्रेरी में कार्यरत हैं। अपनी सरकारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी वह कॉलेज की बेटियों के हित और उनकी सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। नम्रता का स्पष्ट मानना है कि “आप किसी भी पद पर कार्यरत क्यों न हों, अगर आप उस जिम्मेदारी को अपना 100 प्रतिशत देते हैं, तो वही कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान बन जाता है।” सम्मान को बताया सामूहिक उपलब्धि _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ IGA 2026 में मिले इस सम्मान के बाद नम्रता संजय झा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए ‘नन्ही दुनिया’ से जुड़े सभी सदस्यों एवं स्टाफ तथा MRM कॉलेज के सभी कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन ने उनकी यात्रा को मजबूती दी है। यह सम्मान उन्हें आगे भी महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा और बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।