National

*नारा बाजार में गूंजा ‘मोदी जी की अनकही कहानियाँ’ का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए बताईं सरकार की योजनाएं* *भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश केसरवानी के नेतृत्व हुआ कार्यक्रम* (*आनंद कुमार द्विवेदी/ कौशाम्ब

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-09-23 07:36 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*नारा बाजार में गूंजा ‘मोदी जी की अनकही कहानियाँ’ का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए बताईं सरकार की योजनाएं*  *भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश केसरवानी के नेतृत्व हुआ कार्यक्रम* (*आनंद कुमार द्विवेदी/ कौशाम्ब

*नारा बाजार में गूंजा ‘मोदी जी की अनकही कहानियाँ’ का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए बताईं सरकार की योजनाएं*

*भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश केसरवानी के नेतृत्व हुआ कार्यक्रम*
(*आनंद कुमार द्विवेदी/ कौशाम्बी ब्यूरो*)
नारा, (कौशाम्बी)
*कौशांबी*। सिराथू मंडल के शक्तिकेंद्र नारा बाजार एवं आसपास के गांवों में संगठन द्वारा निर्धारित ‘मोदी जी की अनकही कहानियाँ’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों की जानकारी ग्रामीणों एवं नगरवासियों तक पहुंचाई।

कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के जरिए सरकारी योजनाओं और उनके लाभ को सरल एवं रोचक अंदाज में लोगों के सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नुक्कड़ नाटक देखा और सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश केसरवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान ब्रजेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा किसानों, मजलूमों और गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़ने के लिए भी जागरूक किया गया।

#1
ANAND KUMAR DWIVEDI 0 followers