EDUCATIONAL NEWS

नेहरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल निसरपुर में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

By SUNIL PATIDAR • 2026-07-31 04:52 • 9 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
नेहरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल निसरपुर में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

नेहरू पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, निसरपुर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

निसरपुर। नेहरू पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, निसरपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से शिष्य के जीवन को सफल एवं सार्थक बनाते हैं। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

SUNIL PATIDAR 0 followers