SOCIAL AWARENESS

राबगंज में बेटी बचाओ अभियान कार्यक्रमः प्रतिभागियो ने किया प्रतिभाग, छात्राएं हुई सम्मानित

By ARUN KUMAR SINGH • 2026-07-25 04:58 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
राबगंज में बेटी बचाओ अभियान  कार्यक्रमः प्रतिभागियो ने किया  प्रतिभाग, छात्राएं हुई सम्मानित

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के नेतृत्व मे ं महिला कल्याण विभाग ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राबगंज नगर स्थित द आर्यन एकेडमी, संत नगर मे ं हुआ, जिसमें कला एवं मेहंदी प्रतियोगिता, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे।
इस कार्यक्रम मे ं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कला प्रतियोगिता में कक्षा 5 की माही ने प्रथम, कक्षा 7 की परी मिश्रा ने द्वितीय और कक्षा 7 की अनिका त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 9 की मानवी मौर्या प्रथम, कक्षा 9 की शुभांगी मौर्या द्वितीय और कक्षा 6 की अनुराधा राजवंशी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताछात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ ं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा ने महिला
हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा-112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 के संबंध मे ं जागरूक किया। उन्होंन े बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी।दीपिका सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। उन्होंन े पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओ ं का लाभ उठान े के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ने 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। उन्होंन े 'बेटिया ं बचेंगी तभी पढ़ेंगी', 'बेटी है तो कल है' और 'पौधा है तो जीवन है' जैस े महत्वपूर्ण संदेश दिए।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान, दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाएँ उमाकांत दुबे, महेश त्रिपाठी, निशा चौबे, यासमीन, सुषमा पांडे, प्रिया, सुमन, अर्पणा सहित कुल 127 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ARUN KUMAR SINGH 0 followers