सोनभद्र मे ं नदियों-बांधो ं का जलस्तर बढ़ा: सोन नदी जलस्तर खतरे के निशान नीचे, अचानक पानी बढ़न े की संभावना

By ARUN KUMAR SINGH • 2026-07-25 04:54 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सोनभद्र मे ं नदियों-बांधो ं का जलस्तर  बढ़ा: सोन नदी जलस्तर खतरे के निशान नीचे, अचानक पानी बढ़न े की संभावना

सोनभद्र जनपद मे ं मानसूनी गतिविधियो ं में तेजी आन े के साथ ही नदियो ं और बांधो ं के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार सोन नदी का शुक्रवार दोपहर 12 बज े तक जलस्तर 166.63 मीटर दर्ज किया गया, जो अभी खतरे के निशान 171 मीटर से नीच े है। हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलस्तर बढ़ा है। नगवा ं बांध का वर्तमान जलस्तर 349.32 मीटर, धनरौल बांध का 312.71 मीटर, ओबरा बांध का 192.60 मीटर और रिहंद बांध का जलस्तर 257.28 मीटर दर्ज किया गया है। संबंधित विभाग सभी जलाशयो ं पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।पिछले 24 घंटो ं के दौरान ओबरा क्षेत्र में सर्वाधिक 23 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। दुद्धी मे ं 4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि राबगंज और घोरावल मे ं बारिश नही ं हुई जनपद की औसत वर्षा 6.75 मिलीमीटर रही।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे नदियों, नालो ं और जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और बच्चों को नदी तथा बांधो ं के आसपास जान े से रोकें। प्रशासन ने संबंधित विभागों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटन े के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने कहा कि फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीच े है, लेकिन मानसून के सक्रिय रहने के कारण स्थिति कभी भी बदल सकती है। ऐस े में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देन े और केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओ ं का पालन करने की अपील की गई है।"

ARUN KUMAR SINGH 0 followers