EDUCATIONAL NEWS

ग्वालियर : घाटीगाँव ब्लॉक के सरकारी स्कूल टेहलरी में, स्कूल के ही एक शिक्षक द्वारा स्वयं के व्यय से कराये जा रहे लाखों के निर्माण कार्य।

By SURESH CHANDRA RAWAT • 2026-07-31 04:41 • 1 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ग्वालियर : घाटीगाँव ब्लॉक के सरकारी स्कूल टेहलरी में, स्कूल के ही एक शिक्षक द्वारा स्वयं के व्यय से कराये जा रहे लाखों के निर्माण कार्य।

ग्वालियर: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने निजी खर्च से शुरू कराया विकास कार्य

घाटीगांव ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में बाउंड्री वॉल, खेल मैदान और पौधरोपण की तैयारी

ग्वालियर। घाटीगांव ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में स्कूल के शिक्षक जीतेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा अपने निजी खर्च से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विद्यालय परिसर में पिछले करीब एक माह से निर्माण एवं सुधार कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय भवन के चारों ओर बाउंड्री वॉल, खेल मैदान के विकास और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिसर में पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अब तक अच्छी उपजाऊ मिट्टी की करीब 100 ट्रॉलियां डलवाई जा चुकी हैं। शिक्षक ने विद्यालय परिसर में करीब 100 पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा है।

इसके अलावा विद्यालय भवन के सामने सड़क किनारे नाली क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बताया गया कि उक्त स्थान पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा पशुओं का गोबर एकत्र किया जा रहा था। विद्यालय से जुड़े लोगों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी आग्रह किया गया था। अब इसे हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सुरेश रावत, राजीव कुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीमती किरण माहौर एवं श्रीमती राखी भदौरिया ने शिक्षक जीतेन्द्र सिंह सिकरवार के प्रयासों की सराहना की।

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिफॉर्म, टी-शर्ट, विद्यालय के नाम वाली डायरियां और पहचान पत्र आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मिलकर प्रयास करने की बात कही।

SURESH CHANDRA RAWAT 0 followers