ROAD SAFETY

ब्रेकर के अभाव में रोज़ हो रहे गौमाता के हादसे, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

By SIDDHAMCHOPRA • 2026-09-28 04:13 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ब्रेकर के अभाव में रोज़ हो रहे गौमाता के हादसे, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

डोंगरगांव, 27 सितंबर 2026।

ब्रेकर के अभाव में रोज़ हो रहे गौमाता के हादसे, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

डोंगरगांव क्षेत्र में सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण गौमाताओं के साथ लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में कई गौमाताओं की मौत हो रही है, जबकि अनेक गौमाताएं गंभीर रूप से घायल होकर असहनीय पीड़ा झेलने को मजबूर हैं।

आज 27 सितंबर 2026 को हरिओम नगर के पहले गली के पास एक गौमाता गंभीर रूप से घायल एवं असहाय अवस्था में मिली। बताया गया कि एक वाहन ने उसे बुरी तरह कुचल दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय जानकारी के अनुसार वाहन नाबालिग द्वारा चलाए जाने की बात सामने आई है। मामले की उचित जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है।

डोंगरगांव में नंदेश्वर गौशाला एवं क्षीरसागर गौशाला द्वारा पिछले लगभग 14–15 वर्षों से गौमाता संरक्षण और सेवा का कार्य किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल गौमाताओं को उपचार एवं संरक्षण देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। लेकिन दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के कारण गौसेवकों के सामने आर्थिक और व्यवस्थागत चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं।

प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

गौसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिन मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां नियमानुसार स्पीड ब्रेकर, संकेतक, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। संबंधित विभाग एवं प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेकर स्थायी समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाएं।

नंदेश्वर गौशाला एवं क्षीरसागर गौशाला की ओर से प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों से अपील है कि गौमाता की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

गौसेवा के लिए समाज से सहयोग की अपील

गौशाला केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि चारा, दवाइयों, उपचार, वाहन, कर्मचारियों और दैनिक देखभाल जैसी व्यवस्थाओं से चलती है। घायल एवं असहाय गौमाताओं की सेवा में लगातार संसाधनों की आवश्यकता होती है।

इसलिए सभी समाजसेवी, व्यापारी, युवा एवं गौप्रेमी नागरिकों से अपील है कि अपनी क्षमता के अनुसार गौशाला में आर्थिक अथवा आवश्यक सामग्री के रूप में सहयोग करें। आपका छोटा सा सहयोग भी किसी घायल गौमाता के उपचार और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

“गौमाता की रक्षा केवल गौशाला की जिम्मेदारी नहीं, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है।”

— नंदेश्वर गौशाला एवं क्षीरसागर गौशाला, डोंगरगांव

#गौसेवा के लिए समाज से सहयोग की अपील
SIDDHAMCHOPRA 0 followers