HEALTH

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में जटिल घुटने की सर्जरी सफल, 26 वर्षीय युवक समेत दो मरीजों को मिली राहत

By LOK NATH PANDEY • 2026-08-29 05:45 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में जटिल घुटने की सर्जरी सफल, 26 वर्षीय युवक समेत दो मरीजों को मिली राहत

प्रतापगढ़ के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में लिगामेंट-मेनिस्कस की जटिल सर्जरी सफल हुई। 26 वर्षीय युवक के घुटने का ऑपरेशन और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पटेला टेंडन का सफल रिकंस्ट्रक्शन किया गया।

राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग में चिकित्सकों ने जटिल घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। आर्थो सर्जन डॉ. अतुल सरोज और उनकी टीम ने तीन वर्षों से लिगामेंट और मेनिस्कस की समस्या से परेशान 26 वर्षीय युवक के घुटने की सफल सर्जरी की। वहीं, दुर्घटना में पटेला फ्रैक्चर के साथ क्षतिग्रस्त हुए पटेला टेंडन का भी आधुनिक तकनीक से सफल रिकंस्ट्रक्शन किया गया।

तीन साल से घुटने की समस्या से परेशान था युवक
अंतू क्षेत्र निवासी जयप्रकाश (26) पिछले करीब तीन वर्षों से घुटने की लिगामेंट संबंधी समस्या से परेशान था। चलने-फिरने के साथ रोजमर्रा के काम करने में भी उसे परेशानी हो रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। आर्थो सर्जन डॉ. अतुल सरोज और उनकी टीम ने घुटने के लिगामेंट और मेनिस्कस की सर्जरी सफलतापूर्वक की। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार बताया गया है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पटेला टेंडन का भी सफल ऑपरेशन
वहीं, लीलापुर निवासी संजीव कुमार (35) तीन दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनके पटेला में फ्रैक्चर होने के साथ पटेला टेंडन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। चोट गंभीर होने के कारण पैर को सामान्य रूप से चलाना मुश्किल हो गया था।

#Pratapgarh #Raja Pratap Bahadur Hospital #Knee Surgery #Ligament Surgery
LOK NATH PANDEY 0 followers