सौहार्दविधि
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 13 अक्टूबर 2026 को आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सौजन्य से ऊषाग्राम, काली पहाड़ी स्थित ग्लास फैक्ट्री (जो अब बंद हो चुकी है) के पास मुख्य सड़क के किनारे सौहार्दविधि पार्क का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आसनसोल दक्षिण की विधायक एवं राज्य सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया।
यह पार्क आम जनता के लिए निःशुल्क खोला गया है। पार्क को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। यहां गार्डन, मॉर्निंग वॉक, बैठने और जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उद्घाटन समारोह में मंत्री के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति देखी गई।
वार्ड नंबर 39 के पार्टी कन्वेनर प्रदीप महतो के अनुसार, इस पार्क से वार्ड के साथ-साथ आसनसोल की आम जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसी और परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।