SOCIAL ISSUES

सेवा सेतु अभियान

By PINTU SHARMA • 2026-10-02 08:13 • 7 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सेवा सेतु अभियान

बर्नपुर में सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित, आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी

पश्चिम बंगाल, बर्नपुर, 2 अक्टूबर 2026। आज आसनसोल के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आम जनता के लिए सेवा सेतु अभियान शिविर लगाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और लोगों को यह जानकारी देना है कि वे इन योजनाओं का लाभ किस तरह प्राप्त कर सकते हैं।

फिलहाल, लगाए गए शिविर में योजनाओं से वंचित लोगों के पहचान पत्र एवं कुछ आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी ली जा रही है। जानकारी की पुष्टि होने के बाद यह देखा जाएगा कि संबंधित लोगों को किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है और इसके बारे में उन्हें सूचित किया जाएगा।

शिविर में पहुंचे कुछ लोगों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायतें भी रखीं। आसपास के क्षेत्रों से लोग शिविर में पहुंचे और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

PINTU SHARMA 0 followers