शाहजहांपुर की 8 प्रमुख सड़कों के होंगे कायाकल्प कार्य, मंत्री करेंगे शिलान्यास
शाहजहांपुर। शहर की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आठ प्रमुख मार्गों पर हॉटमिक्स का काम कराया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना इन सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
प्रस्तावित कार्यों के तहत इस्लामिया इंटर कॉलेज से पचराहा, खिरनीबाग रामलीला मैदान से आर्य महिला डिग्री कॉलेज और कालीबाड़ी मंदिर से कचहरी तक सड़क को बेहतर किया जाएगा। इसके साथ ही पं. रामप्रसाद बिस्मिल पार्क से लाल इमली चौराहा, खिरनीबाग से सदर बाजार तथा गांधी भवन से बाल मंदिर के पास मोड़ तक के मार्ग भी इस योजना में शामिल हैं।
शहर के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों में गोविंदगंज फाटक के पास शहीद स्तंभ से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप तक और गोविंदगंज फाटक से सदर चौराहा होते हुए घंटाघर तक की सड़क का भी हॉटमिक्स से सुदृढ़ीकरण प्रस्तावित है।
इन सड़कों पर काम होने के बाद प्रमुख बाजारों, सरकारी कार्यालयों और शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क की सतह बेहतर होने से वाहन चालकों को भी राहत मिल सकती है