LOCAL NEWS

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: मितौली के रहमतपुर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, बच्चे समेत 3 की मौत

By PREETA NAND • 2026-09-26 11:31 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: मितौली के रहमतपुर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, बच्चे समेत 3 की मौत

लखीमपुर खीरी, 26 सितंबर 2026 जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। आज सुबह मितौली तहसील व ब्लॉक के ग्राम रहमतपुर में अत्यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ जैसे हालातों के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

मिली सूचना के अनुसार, मकान के मलबे और दीवार के नीचे दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई है। मृतकों की पहचान मोहन कश्यप, उनकी पत्नी और उनके छोटे बेटे के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, रातभर से हो रही तेज बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं, जो सुबह अचानक ढह गईं। हादसे के समय तीनों घर के अंदर ही थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला।

प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा और सहायता देने की मांग की जा रही है।

PREETA NAND 0 followers