युवक ने युवती को गोली मारी
आगरा ब्रेकिंग न्यूज़
आगरा के सदर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
सेंट पीटर कॉलेज के पास एक युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।
यह मामला थाना सदर क्षेत्र का है।