April 15, 2026

अपराध पर सख्त प्रहार, एसपी राजेश कुमार की रणनीति से सिरियावां लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार (आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)

(आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)*अपराध पर सख्त प्रहार,एसपी राजेश कुमार की रणनीति से सिरियावां लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार*

*कौशाम्बी। थाना चरवा क्षेत्र के सिरियावां चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दंपति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि 21 फरवरी 2026 को वादी रमेश सिंह ने सूचना दी थी कि बाइक से घर लौटते समय बदमाशों ने उन्हें रोककर जेवर, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। घटना के बाद थाना चरवा में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 352/309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कड़े निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चरवा व एसओजी/सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट व मुखबिर सूचना के आधार पर 27 फरवरी को संजय, आशु व अलमान उर्फ असमान (निवासी थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, सफेद धातु की पायल, महिला का बैग, आधार व एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन,₹26,200 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है।एसपी राजेश कुमार ने टीम की सराहना करते हुए ₹25,000 पुरस्कार की घोषणा की है तथा स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।*

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION