April 15, 2026

एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस की दमदार बलवा ड्रिल, त्योहारों से पहले सुरक्षा का फुल प्रोटोकॉल तैयार ( आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)

(आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)*एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस की दमदार बलवा ड्रिल, त्योहारों से पहले सुरक्षा का फुल प्रोटोकॉल तैयार*

*कौशाम्बी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में व्यापक बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं मौजूद रहकर पूरे अभ्यास का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रत्येक चरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्रिल में 10 टीमों का गठन कर दंगा नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया का क्रमवार अभ्यास कराया गया।* *एलआईयू द्वारा अभिसूचना संकलन, नागरिक पुलिस द्वारा सलाह व चेतावनी, अग्निशमन दल द्वारा पानी की बौछार, टीयर गैस स्क्वाड की कार्रवाई, लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग तथा आवश्यकता पड़ने पर फायर पार्टी की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों में टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट आदि के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा दल व एम्बुलेंस की कार्यप्रणाली तथा भीड़ हटने के बाद रिजर्व पुलिस द्वारा पिकेट ड्यूटी लगाकर क्षेत्र सुरक्षित करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। पूरी ड्रिल की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई। समापन पर एसपी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि नियमित अभ्यास से ही विषम परिस्थितियों में संयमित, समन्वित और न्यूनतम बल प्रयोग के साथ प्रभावी कार्रवाई संभव है। उन्होंने बल के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए त्रुटियों में सुधार के निर्देश दिए। ये अभ्यास अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी मंझनपुर, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी व रिक्रूट आरक्षियों की उपस्थिति में आयोजित यह अभ्यास जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीर तैयारी का स्पष्ट संकेत है।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION