May 11, 2026

आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी* * *- भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट

*आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी* *
*- भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट*
चित्रकूट। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा मंदाकिनी नदी के किनारे थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम मालकाना में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया।
साथ ही दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध शराब जब्त करके संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 1 अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION