सुनील सिंघानिया ने अनूप इंजीनियरिंग में बढ़ाया स्टेक
मार्च 2026 तिमाही में उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल किया है. उन्होंने 6 नए शेयर खरीदे, 5 में हिस्सेदारी घटाई और एक स्टॉक में दांव बढ़ाया है. लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, सुनील सिंघानिया अब 32 पब्लिक स्टॉक्स होल्ड करते हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹2,685 करोड़ से ज्यादा है. खास बात यह है कि उनके पोर्टफोलियो की नेटवर्थ इस तिमाही 33.8% बढ़ी है. आइए जानते हैं कि इस बार दिग्गज निवेशक ने किन शेयरों पर भरोसा जताया और कहां मुनाफावसूली की.
Heritage Foods में नई एंट्री
सुनील सिंघानिया ने Heritage Foods में नई हिस्सेदारी खरीदी है. उन्होंने कंपनी में करीब 1.4% हिस्सेदारी ली है, जिसकी वैल्यू लगभग ₹46.1 करोड़ है. FMCG और डेयरी स्पेस में यह उनकी ताजा थीमेटिक एंट्री मानी जा रही है.
Sejal Glass पर लगाया दांव
इस तिमाही सिंघानिया ने Sejal Glass में भी नई खरीदारी की. उन्होंने 4.4% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी वैल्यू करीब ₹38.3 करोड़ है. स्मॉलकैप स्पेस में यह उनका हाई-कन्विक्शन बेट माना जा रहा है.
Arvind Fashions में नई पोजिशन
सुनील सिंघानिया ने Arvind Fashions में भी नई एंट्री ली है. उन्होंने करीब 1% हिस्सेदारी खरीदी, जिसकी वैल्यू ₹61.6 करोड़ है. कंज्यूमर और रिटेल थीम पर उनका भरोसा यहां भी दिखता है.
Avalon Technologies में भरोसा
इलेक्ट्रॉनिक्स/मैन्युफैक्चरिंग थीम पर दांव लगाते हुए सिंघानिया ने Avalon Technologies खरीदा है. उन्होंने कंपनी में 1.2% हिस्सेदारी ली है, जिसकी वैल्यू ₹80.6 करोड़ है.
Cyient DLM में नई खरीदारी
डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स थीम से जुड़े Cyient DLM में भी नई हिस्सेदारी ली गई है. सिंघानिया ने 2% हिस्सेदारी खरीदी, जिसकी वैल्यू ₹57.8 करोड़ है.
Aye Finance में निवेश
Aye Finance में भी नई हिस्सेदारी जोड़ी है. करीब 1.1% हिस्सेदारी के साथ उनका निवेश यहां ₹36.6 करोड़ का है
The Anup Engineering में बढ़ाया दांव
सुनील सिंघानिया ने इस तिमाही सिर्फ एक स्टॉक में हिस्सेदारी बढ़ाई- The Anup Engineering. उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.6% कर दी. इस होल्डिंग की मौजूदा वैल्यू करीब ₹151.1 करोड़ है.
Mastek में सबसे बड़ी कटौती
IT सेक्टर के शेयर Mastek में सिंघानिया ने सबसे बड़ी कटौती की है. उन्होंने 1.5% हिस्सेदारी घटाई और अब उनकी होल्डिंग 1.3% रह गई है. यह बताता है कि उन्होंने IT स्पेस में आंशिक मुनाफावसूली की है.
Himatsingka Seide में भी हिस्सेदारी घटाई
Himatsingka Seide में भी अपनी हिस्सेदारी 1.2% कम की है.अब उनकी हिस्सेदारी 5.6% पर आ गई है. हालांकि कटौती के बावजूद यह उनकी बड़ी होल्डिंग्स में बनी हुई है.