पुणे (महाराष्ट्र) 35वें नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड्स (NECA) 2025 में ब्रह्माकुमारीज़ जगदंबा भवन, पुणे को “एनर्जी बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रेजिडेंशियल यूनिट” श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली | 14 दिसंबर को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ जगदंबा भवन की डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी सुनंदा दीदी को यह राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, इको-फ्रेंडली जीवनशैली और सभी निवासियों की सामूहिक सहभागिता से सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में किए गए अनुकरणीय प्रयासों का प्रमाण है। यह समारोह भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें उद्योगपति, सरकारी अधिकारी और प्राइवेट सेक्टर के संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। BKENCON एनर्जी ऑडिटर बीके केदार, बीके सुनंदा बेन, बीके शोभा बेन और सीनियर इंजीनियर बीके किरण नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में मौजूद थे।
Trending
- వారం, 10 రోజుల్లో మున్సిపల్ ఎన్నికల షెడ్యూల్ మంత్రులు, ఎమ్మెల్యేలను అలర్ట్ చేసిన సీఎం, పీసీసీ చీఫ్.
- చైనీస్ మాంజాపై ఉక్కుపాదం విక్రయించినా, నిల్వ చేసినా క్రిమినల్ కేసులు *హైదరాబాద్ సీపీ సజ్జనర్*
- శాసనమండలిలో కంటతడి పెట్టిన కవిత..
- డిప్యూటీ సీఎం పవన్ కళ్యాణ్ చొరవతో కొండగట్టు గిరిప్రదక్షణ ప్రాజెక్టుకు గ్రీన్ సిగ్నల్
- सायबर पुलिस का सराहनीय अभियान: 35 गुम मोबाइल लौटे, चेहरों पर लौटी मुस्कान
- Prasad Ayare: A Grassroots Leader for Ward 65
- युद्ध का असली मकसद: वैश्विक व्यापार और भू-राजनीतिक रणनीति
- रफ़्तार का नशा और मौत की पार्टी: जब माता-पिता के अरमानों की जगह घर पहुँचती है ‘लाश’
