✍️ डॉ. महेश प्रसाद मिश्रा, भोपाल की कलम से

मध्य प्रदेश में क़ानून, शासन और प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। क्योंकि ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान करने वाले, फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे IAS बने संतोष वर्मा पर आज तक एक भी कठोर कार्रवाई नहीं हो पाई। लेकिन अब मामला दबने वाला नहीं—क्योंकि सवर्ण आर्मी का दबाव तेज़ी से बढ़ रहा है।सरकार को झकझोरने के बाद मिली पहली आधिकारिक कार्रवाई**सवर्ण आर्मी दतिया जिलाध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र के बाद, आज Chief Secretary श्री अनुराग जैन ने आगे कदम बढ़ाते हुए शिकायत  को PSGAD (सामान्य प्रशासन विभाग) को अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई हेतु भेज दिया है।ईमेल के स्क्रीनशॉट ने यह भी साफ कर दिया है कि—आवेदन सरकार के गलियारों में दबाया नहीं गया, आगे बढ़ा है। लेकिन असली सवाल यही है:

**🔥 कार्रवाई आगे बढ़ी है…लेकिन आरोपी अब भी कुर्सी पर क्यों बैठा है? कानून सरकार का है या किसी विशेष वर्ग की बपौती? 🔥**

🔥 सवर्ण आर्मी प्रदेश अध्यक्ष प. विकास दुबे ने साफ चेतावनी दी:

“जब तक फर्जी IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त कर जेल नहीं भेजा जाता,आंदोलन लगातार और तेज़ होता जाएगा।”उनका आरोप है कि—सरकार आरोपी को खुली सुरक्षा दे रही है और सवर्ण समाज को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है।”

🔥 6 दिसंबर की घटना ने आग में घी डाल दिया:

इंदरगढ़ (दतिया) में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, जो वर्तमान में सांसद भी हैं,ने सार्वजनिक मंच से—

  • सवर्ण समाज को खुली धमकियाँ दीं
  • अभद्र भाषा का प्रयोग किया
  • भड़काऊ भाषण दिया

लेकिन प्रशासन मौन रहा। ना कोई FIR, ना कोई रोक-टोक,ना कोई कार्रवाई।सवाल उठता है— क्या प्रशासन अंधा था या किसी “खास वर्ग” के दबाव में था? वहीँ दूसरी तरफ सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुरे दिन हाउस अरेस्ट करके रखा जो की सरकार की सीधे तौर पर फासीवादी सोच को दर्शाता है I

**🔥 “अभद्र भाषा” के खिलाफ सरकार की खामोशी

क्या यह वोटबैंक डर है या कानून से बड़ी राजनीति?”**

सवर्ण आर्मी का कहना है कि—

“पूरे देश में एक विशेष वर्ग दिन-रात सवर्णों को गालियां दे रहा है,हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित कर रहा है,और सरकारें राजनीतिक संरक्षण दे रही हैं।”अगर कोई सवर्ण ऐसा करे तो?कानून 24 घंटे में घर तोड़कर गिरा दे।लेकिन यहाँ?सरकार खामोशी ओढ़कर बैठी है।

**🔥 सवर्ण आर्मी का गंभीर आरोप:“वर्तमान प्रदेश सरकार निरंकुश है, और प्रदेश में अराजकता फैल रही है।

”**प्रदेश अध्यक्ष Pt. विकास दुबे ने कहा:“अगर कानून सबके लिए समान है तो कार्रवाई भी समान होनी चाहिए।लेकिन यहाँ कानून सिर्फ सवर्णों पर चलता है,और बाकी के लिए सरकार बैंड-बाजा बजाती फिरती है।”

🔥 अब सवाल सीधे मुख्यमंत्री से: फर्जी IAS को बचाने का दबाव किसका है?ब्राह्मण बेटियों के सम्मान पर सरकार चुप क्यों?भीम आर्मी प्रमुख पर FIR क्यों नहीं?क्या यह प्रशासन है या वोटबैंक की गुलामी?

प्रदेश देख रहा है—और सवर्ण समाज आग की तरह सुलग रहा है।

**🔥 “सरकार याद रखे —

जब न्याय नहीं मिलता, तब आंदोलन जन्म लेता है।”**सवर्ण आर्मी ने स्पष्ट कर दिया है:

  • आंदोलन रुकेगा नहीं
  • कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
  • और जब तक संतोष वर्मा को बर्खास्त कर जेल नहीं भेजा जाता—सरकार को चैन नहीं लेने दिया जाएगा।
Visited 10 times, 1 visit(s) today
Share.
Leave A Reply

Uploading your documents

Please do not close or refresh this window.
This may take a few seconds.

Exit mobile version