June 13, 2026

*‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी*

*‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी*
*विद्यार्थी उत्साह के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास यात्रा से हुए रूबरू*
*सवाई माधोपुर, 13 जून।* जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से नगर परिषद परिसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

*विकास यात्रा को समझने का मिला अवसर*
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, आधारभूत संरचना विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं को आकर्षक फोटो पैनल, फ्लेक्स एवं सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

*युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का केंद्र*
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कि इससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, नवाचारों और विकासात्मक पहलों की जानकारी मिली है। प्रदर्शनी युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हो रही है। इसके माध्यम से उन्हें देश और प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों को समझने का अवसर मिल रहा है।

*जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी*
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, किसान कल्याण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं सहित विभिन्न जनहितकारी पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है। आगंतुकों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।

*शहरी सेवा शिविर के साथ खुली रहेगी प्रदर्शनी*
नगर परिषद परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी शहरी सेवा शिविर अभियान की अवधि के दौरान आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

फोटो कैप्शन: 13 पीआरओ 1 से 4 “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” प्रदर्शनी का अवलोकन करते विद्यार्थी एवं आमजन।

Written by

KAMLESH SWARNKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION