June 13, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने सभासद मनजीत कौर एवं परिवार को दी शुभकामनाएं

उरई नगर के वार्ड संख्या 19 स्थित चंद्र नगर आवास पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सभासद मनजीत कौर एवं उनके परिवार से मुलाकात कर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा, जनहित और संगठन के प्रति समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभासद मनजीत कौर द्वारा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।
मुलाकात का माहौल आत्मीयता और सौहार्द से भरपूर रहा। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Written by

MINDHAR SINGH GILL GILL

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION