June 25, 2026

मसूरी का मैसोनिक लॉज विवाद: 80 कमरों वाले भवन पर प्रशासनिक कार्रवाई फिर शुर

मसूरी: मसूरी के बस अड्डा परिसर स्थित मैसोनिक लॉज भवन एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में है। वर्ष 2023 में एमडीडीए द्वारा सील किए गए इस भवन पर अब नगर पालिका, एमडीडीए, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोबारा कार्रवाई शुरू की है।

अधिकारियों के अनुसार, भवन में बिना आवश्यक स्वीकृतियों के आवासीय इकाइयाँ विकसित की गई थीं, जिसके बाद इसे 2023 में सील किया गया था। प्रशासन का कहना है कि बाद में सील तोड़कर भवन में दोबारा कब्जा कर लिया गया।

नगरपालिका का दावा है कि यह संपत्ति परिषद की है, जबकि एमडीडीए का कहना है कि निर्माण अनधिकृत था। वर्तमान में भवन में रह रहे लगभग 80 कमरों के निवासियों को आगे की कार्रवाई से पहले दो दिन का समय दिया गया है।

कानूनी स्थिति

सूत्रों के अनुसार, यह मामला वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

निवासियों के दावे

भवन में रह रहे कुछ परिवारों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और उन्होंने कमरों के रखरखाव एवं मरम्मत पर अपनी बचत खर्च की है। उनका यह भी कहना है कि वे अचानक कार्रवाई से प्रभावित हो रहे हैं और पुनर्वास की आवश्यकता है।

कुछ निवासियों ने यह भी दावा किया कि वे पहले बस अड्डा क्षेत्र में व्यवसाय करते थे और सड़क चौड़ीकरण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद यहां स्थानांतरित हुए थे।

Rajat Aikant Sharma

RAJAT AIKANT SHARMA SHARMA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION