राबर्ट्सगंज में परिवहन विभाग का ऑपरेशन अज्ञातः मानक विहीन वाहनो ं पर सख्ती, 38 वाहनों का चालान 2 सीज
सड़क सुरक्षा और वाहन नियमो ं के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का 'ऑपरेशन अज्ञात' राबगंज शहर मे ं जारी है । इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट या मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 38 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, दो वाहनों को सीज भी किया गया।
यह सघन जांच अभियान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहो ं पर चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने 61 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूल
जांच के दौरान ऐस े वाहनों को चिन्हित किया गया जिन पर नंबर प्लेट नही ं लगी थी, नंबर प्लेट जानबूझकर विकृत की गई थी, या मानक के अनुरूप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
एआरटीओ सुधा सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन अज्ञात' का मुख्य उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाहनों की सही पहचान बनाए रखना है। उन्होंन े कहा कि बिना नंबर प्लेट या मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहन कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए गंभीर चुनौती पैदा करते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐस े वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर वाहन चलाएं, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।