आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा और नवरात्रि पर्व पर पीस कमेटी
मैलानी-खीरी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली जैसे आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मैलानी थाने में सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने की अपील की। साथ ही, डीजे बजाने और जुलूस निकालने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक बताया गया।
मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने सीओ गोला, खीरी के संबोधन के बाद सभी लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उपस्थित लोगों ने निर्देशों का पालन करने और हर वर्ष की तरह क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मैलानी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा उर्फ राजा भैया, महामंत्री प्रदीप शर्मा, हरिहर दत्त मिश्र, हरि ओम कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।