LATEST NEWS

आगरा में दर्दनाक हादसा

By JAHID KHAN • 2026-10-14 09:58 • 9 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
आगरा में दर्दनाक हादसा

आगरा में दर्दनाक हादसा: मां की उंगली छोड़कर भागी डेढ़ साल की मासूम, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; मौत से मची चीखपुकार, चालक गिरफ्तार..आगरा कोतवाली थाना क्षेत्र के फव्वारा चौराहे के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मां के साथ बाजार आई डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिजन बच्ची को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, नई आबादी, कछपुरा के रहने वाले अभिमन्यू की पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी नताशा फव्वारा बाजार आए थे। चौराहे के पास मासूम नताशा मां की उंगली छोड़कर अचानक आगे जाने लगी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कुछ दूर तक बच्ची घिसटती चली गई। लोगों के चीखने पर चालक ने कार रोकी। लोगों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

चालक गिरफ्तार, कार सीज

मासूम की मौत से पूरा परिवार शोक में है। मामले में एडीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक मंटोला निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार सीज कर दी गई है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

JAHID KHAN 1 follower