आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब में लगी आग
आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब की पहली मंजिल के किचन में लगी आग
आगरा: आगरा में होटल हेवन एंड नाइट क्लब की पहली मंजिल स्थित किचन में शुक्रवार शाम आग लग गई। घटना के समय होटल में पार्टी चल रही थी, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर होटल को खाली कराया गया। पुलिस के अनुसार, आग किचन वाले हिस्से में लगी थी।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
JAHID KHAN
0 followers