बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाया बिलासपुर छत्तीसगढ़ मे फर्जी दस्तावेज बनवाकर 19 वर्षों से रह रहा था
फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा
बिलासपुर छत्तीसगढ़
बांग्लादेश से वर्ष 2005 में भारत आने के बाद पिछले 19 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहकर नौकरी कर रहे एक व्यक्ति को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला विशेष शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया 42 वर्षीय अतीक हुसैन बांग्लादेश के नारायणगंज जिले का मूल निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह सूर्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया है तथा उसे बांग्लादेश वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
तमिलनाडु से बिलासपुर का सफर और नौकरी:
सूत्रों के अनुसार, 20 दिन पूर्व पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में सूर्या विहार कॉलोनी के इलाके में दबिश दी थी। उस दौरान अतीक के संबंध में जानकारी मिली थी, लेकिन वह बच निकला था। पुलिस पूछताछ में अतीक ने बताया कि वह वर्ष 2005 से 2007 तक तमिलनाडु में रहने के बाद बिलासपुर आया था। वह एनटीपीसी सीपत में बीईसीओ लिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था।
बरामद दस्तावेज:
पुलिस ने उसके किराए के मकान से पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास व जाति प्रमाण पत्र तथा नौवीं कक्षा की अंकसूची सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।