CRIME NEWS

बिलासपुर नगर निगम कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही

By SANJAY KUMAR PANDEY • 2026-09-26 05:06 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बिलासपुर नगर निगम कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही

​बिलासपुर: निगम का क्लर्क 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
​छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक क्लर्क को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
​आरोपी क्लर्क की पहचान लक्ष्मीकांत कोका के रूप में हुई है, जो संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ है.
​जानकारी के मुताबिक, आरोपी क्लर्क ने लीज रिन्यूअल कराने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.
​इससे परेशान होकर राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी.
​शिकायत मिलने के बाद एसीबी (ACB) ने मामले का सत्यापन किया और रिश्वत लेते पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की.
​कार्रवाई और आगे की जांच
​निर्धारित योजना के तहत एसीबी बिलासपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.
​आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
​एसीबी की टीम इस मामले में आगे की जांच कर रही है

##छत्तीसगढ़ #ChhattisgarhNews #nagarnigambilaspur #IndianPressUnion #IPU
SANJAY KUMAR PANDEY 0 followers