विसर्जन घाट क़ी बुंदेली सेना नें क़ी सघन सफाई .... सावन माह में लोगों को पार्थिव विसर्जन में आ रही थी परेशानी
विसर्जन घाट क़ी बुंदेली सेना नें क़ी सघन सफाई
.... सावन माह में लोगों को पार्थिव विसर्जन में आ रही थी परेशानी
...लोगों से नदी में कपड़े, दोना पत्तल, मूर्तियाँ, फोटो आदि न फेंकने क़ी अपील
चित्रकूट l पार्थिव पूजन के बाद विसर्जन में लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए बुंदेली सेना नें पुलघाट कर्वी में सघन मंदाकिनी नदी सफाई अभियान चलाया l साथ ही लोगों से अपील क़ी है कि नदी में पार्थिव, फूल, बेलपत्र के अलावा दोना, कपड़े और अन्य चीजें न विसर्जित करें l
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि पवित्र सावन माह में घर -घर पार्थिव पूजन का दौर जारी है l बाद में इनका विसर्जन नदी में करने क़ी परम्परा रही है l पुलघाट कर्वी में विसर्जन वाला घाट बेहद प्रदूषित था, जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे थे और मजबूरी में नहाने वाले घाट में विसर्जन कर रहे थे l लगातार विसर्जन से नहाने वाला घाट भी मिट्टी से भर जाता l इस वर्ष बाढ़ आई नहीं लिहाज़ा नदी क़ी सफाई का ही एक विकल्प बचा था l बुधवार और गुरूवार को लगातार दो दिन सफाई करके विसर्जन घाट और नहाने वाले घाट को साफ स्वच्छ कर दिया गया है l अब लोग विधि विधान से विसर्जन कर सकेंगे l अजीत सिंह नें लोगों से अपील क़ी है कि रोज क़ी पूजन सामग्री पुल के पास बने विसर्जन कुंड में ही डालें l मंदाकिनी में पालीथिन भरी पूजन सामग्री कतई मत फेंकिए और नदी में कपड़े, मूर्तियाँ और दोना पत्तल फेंककर पाप के भागी मत बनिए l नदी समाज क़ी है और समाज को ही इसकी रक्षा करनी है l सफाई अभियान में चुन्नीलाल, रामनरेश, सुरेन्द्र सिंह शेरा,विष्णु प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा l