CULTURAL NEWS

एक दिन की दुर्गा पूजा

By PINTU SHARMA • 2026-10-10 06:59 • 9 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
एक दिन की दुर्गा पूजा

पश्चिम बंगाल बर्नपुर काला झरिया 10.10.2026 पश्चिम बर्दवान जिले के बर्नपुर काला झरिया दामोदर नदी के पास स्थित कालिका कृष्ण युवा आश्रम में मां दुर्गा की हर वर्ष महालय तिथि में एक दिन की विशेष पूजा होती है ,इस पूजा में खाश बात ये है कि चार (सप्तमी,अष्टमी,नवमी,दशमी) तिथि की पूजा एक दिन में है पूर्ण की जाती है,इस विशेष पूजा में आस पास के क्षेत्रों के साथ पास के जिलों से भी बहुत सारे भक्त आशीर्वाद लेने पहुंचे है,स्थानीय लोगो का कहना है कि ये पूजा बहुत पुरानी है और जहां तक स्थानीय लोग जानते है ऐसी पूजा पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में नहीं की जाती है,आश्रम के पुरोहित का कहना है कि इस पूजा में मां दुर्गा अपनी सखी जया और विजया के साथ रहती है.पूजा के दौरान दोपहर से नव नारायण की सेवा शुरू होती है और शाम तक चलती है,एक दिन की पूजा में माता की प्रतिमा को छोड़ के अन्य सभी पूजा में कलश के साथ सभी सामग्री विसर्जित कर दी जाती है और प्रतिमा एकादशी को कि जाती है.

#Pintu sharma
PINTU SHARMA 0 followers