नुक्कड़ नाटक
डोंगरगांव में ‘नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक का हुआ प्रभावशाली मंचन
डोंगरगांव। दिनांक 21 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे पुराना बस स्टैंड, डोंगरगांव में पीएम श्री सेजेस डोंगरगांव एवं नीरज विद्या मंदिर डोंगरगांव के संयुक्त सौजन्य से विद्यार्थियों द्वारा ‘नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ पालकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं नगर के नागरिकों ने उपस्थित होकर प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति, संवाद एवं अभिनय को उपस्थित दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दीना पटेल, जिला भाजपा महामंत्री श्री डिकेश साहू, श्री गुलशन हिरवानी, जिला भाजपा प्रवक्ता श्री राम कुमार गुप्ता, श्री महेश्वर साहू, श्री कोमल साहू, पार्षद श्री लोकेश यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री सतीश पाण्डेय, संस्था के प्राचार्य श्री बी.एल. देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जयंत साहू, बीआरसी श्री अरविंद रत्नाकर सहित शिक्षा विभाग एवं दोनों संस्थाओं के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती अनामिका सिन्हा, व्याख्याता श्रीमती स्वाति वर्मा, सुश्री विजेता जामड़े तथा नीरज विद्या मंदिर के सांस्कृतिक प्रभारी श्री डोमेश्वर सिन्हा सहित समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। ‘नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन नगरवासियों एवं उपस्थित अतिथियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।