National

ड्यूटी के साथ तैयारी कर दरोगा बन गए 30 सिपाही, एक के सगे भाई ने भी पाई कामयाबी; SP

By GYANESH KUMAR SRIVASTAVA • 2026-07-16 05:20 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ड्यूटी के साथ तैयारी कर दरोगा बन गए 30 सिपाही, एक के सगे भाई ने भी पाई कामयाबी; SP

UP Police Constable Become Sub Inspector: दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के साथ ही कई सिपाहियों को उनकी मेहनत का नतीजा भी मिल गया है। अमेठी में 30 सिपाहियों ने कामयाबी पाई है। बलिया में तैनात एक के भाई ने
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट निकलने के बाद एक से बढ़कर सक्सेस स्टोरीज सामने आ रही हैं। इस परीक्षा के जरिए अमेठी में तैनात यूपी पुलिस के 30 सिपाहियों का दरोगा के पद पर सलेक्शन हो गया है। उनकी दिन-रात की मेहनत रंग लाई है। इससे उनके साथी पुलिसकर्मियों का भी उत्साह बढ़ा है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी सिपाहियों की इस मेहनत और उसके परिणाम से खुश हैं। एसपी सरवणन टी ने सलेक्शन पाने वाले सभी पुलिस कर्मियों को उनकी सफलता पर बधाई दी है।,
वर्ष 2015 में आरक्षी के रूप में भर्ती हुए गंगादीन ने 11 वर्षों तक ड्यूटी के साथ लगातार पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार दरोगा बनने का सपना साकार कर लिया। खास बात यह है कि बलिया में सिपाही के रूप में तैनात उनके सगे भाई महेंद्र का भी इसी परीक्षा में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इसके साथ ही आठ महिला पुलिसकर्मी भी चयनित हुई हैं। जो ड्यूटी के साथ ही परीक्षा की तैयारी करती रही। चयनित पुलिसकर्मियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया।

GYANESH KUMAR SRIVASTAVA 0 followers