हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न
मीडिया प्रतिनिधि: उदयपुर, इंडियन प्रेस यूनियन
झाडोल (उदयपुर), 30 अगस्त 2026: हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की नवीन गठित कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रातः 10 बजे सांवरिया सेठ मंदिर, दमाणा (मगवास) में आयोजित की गई। बैठक संगठन की आगामी कार्ययोजना और सदस्यता अभियान को लेकर केंद्रित रही।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री शंकर सिंह पंवार सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में प्रितम भट्ट (संयुक्त महामंत्री), नीरज कुमार जैन (कोषाध्यक्ष), भारत सिंह (उपाध्यक्ष संगठन), देवी लाल पटेल, मोहनलाल चव्हाण, प्रभु लाल पूर्बिया, शेखर मिश्रा (मीडिया प्रभारी) एवं शिव लाल साधु सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने और संगठनात्मक स्तर पर कार्य को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने हिन्दुत्व, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत झाडोल क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं ढाणियों तक पहुंचकर लोगों को संगठन से जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, गौ सेवा एवं स्वदेशी अवधारणा से संबंधित गतिविधियों के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद परिचय-मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।