PRESS RELEASE

ICAI ने MSME Strategic Stakeholders Meet 2026 का किया आयोजन, MSME एवं Startup Ecosystem की चुनौतियों और समाधान पर हुआ नीति-स्तरीय मंथन

By ASHUTOSH KUMAR DWIVEDI • 2026-09-21 04:16 • 17 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ICAI ने MSME Strategic Stakeholders Meet 2026 का किया आयोजन, MSME एवं Startup Ecosystem की चुनौतियों और समाधान पर हुआ नीति-स्तरीय मंथन

नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की MSME Committee द्वारा 18 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित The Park में MSME Strategic Stakeholders Meet 2026 का आयोजन किया गया। ICAI के सितंबर कार्यक्रम में भी इस बैठक को 18 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रूप में दर्ज किया गया है।

बैठक का उद्देश्य MSMEs और Startups से जुड़े वित्तीय, नियामकीय, तकनीकी एवं व्यावसायिक मुद्दों पर विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना और व्यावहारिक समाधान पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम में MSME और Startup ecosystem से जुड़े विभिन्न stakeholders की भागीदारी रही। चर्चा के दौरान उद्यमियों और MSMEs के सामने आने वाली चुनौतियों, वित्तीय पहुंच, regulatory compliance, technology adoption तथा capacity building जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में Viksit Bharat और Make in India, Access to Capital एवं Alternative Financing Mechanisms, Regulatory Compliance एवं Simplification तथा Technology Adoption और Digital Transformation जैसे विषय चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में रहे।

Stakeholders ने MSMEs और Startups के लिए वित्तीय पहुंच को आसान बनाने, compliance प्रक्रियाओं को सरल करने, technology adoption को बढ़ावा देने और professional capacity building को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

बैठक के दौरान सामने आए सुझावों और inputs को संबंधित Ministries, Regulators तथा अन्य policy-making institutions के समक्ष रखने की दिशा में भी चर्चा हुई।

ICAI की MSME Committee द्वारा आयोजित यह बैठक MSME और Startup ecosystem से जुड़े विभिन्न stakeholders के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित रही। बैठक में MSMEs और Startups की भूमिका तथा उनके विकास के लिए वित्तीय, नियामकीय और तकनीकी स्तर पर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

ASHUTOSH KUMAR DWIVEDI 0 followers