महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पंचायत भीरा में सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा किट वितरित की
भीरा, लखीमपुर खीरी: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पंचायत भीरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चारु संजय शुक्ला एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चारु संजय शुक्ला और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा किट वितरित की गई। इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र अपने परिश्रम से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके कार्यों का सम्मान करना और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है।
