LATEST NEWS

बुढ़वा मंगल पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण

By MINDHAR SINGH GILL • 2026-09-22 07:11 • 141 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बुढ़वा मंगल पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण

जालौन। आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर तथा हनुमान मंदिर आटा परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने और भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

MINDHAR SINGH GILL 0 followers