JALPAIGURI SOME DENGER POSITION BUILDING AT ANY TIME ACCIDENT
जनता एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में सोई मिली महिला, कटनी स्टेशन पर RPF और रेल प्रशासन ने उतारा
कटनी: लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से राजगीर जाने वाली ट्रेन नंबर 13202 जनता एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में एक महिला के सोए होने की सूचना मिलने के बाद कटनी स्टेशन पर RPF और रेल प्रशासन ने कार्रवाई की। महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के दिव्यांग कोच में महिला के मौजूद होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल), कटनी को मिली थी। सूचना प्राप्त होने के बाद डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल), RPF टीम और सफाई कर्मचारियों ने संबंधित कोच के पास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि महिला को मुंबई के कुर्ला स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिव्यांग कोच में लिटाए जाने की बात सामने आई। हालांकि, इस संबंध में अन्य तथ्यों की पुष्टि रेल प्रशासन की जांच के बाद ही हो सकेगी।
इसके बाद डिप्टी एसएस के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों और RPF की महिला कर्मियों की मदद से महिला को सावधानीपूर्वक कोच से नीचे उतारा गया।
रेल प्रशासन की ओर से महिला के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच कराने और उसके परिजनों की जानकारी हासिल करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। मामले में आगे की जानकारी संबंधित जांच और रेलवे प्रशासन की पुष्टि के बाद स्पष्ट होगी।
रिपोर्टर: अभय परौहा