CULTURAL NEWS

श्याम दरबार के बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार का शिलान्यास

By SUSHIL KUMAR RAMRAIKA • 2026-08-26 04:18 • 1 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
श्याम दरबार के बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार का शिलान्यास

जमशेदपुर, 25 अगस्त। बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित भव्य तोरण द्वार के निर्माण कार्य का मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाए और इस शुभ कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाला यह तोरण द्वार लंबे समय से प्रतीक्षित था। इसके निर्माण से मंदिर परिसर की भव्यता और सुंदरता में और वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित श्याम प्रेमियों ने तोरण द्वार निर्माण को श्री श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य पहल बताया। उन्होंने कहा कि भव्य तोरण द्वार श्री श्याम दरबार की सुंदरता में चार चांद लगाएगा तथा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, बाबूलाल सोनथालिया, सुरेश अग्रवाल, अशोक गोयल, आकाश शाह, कुंज बिहारी नागेलिया, श्याम सुंदर नागेलिया, महावीर नागेलिया, अरुण बांकरवाल, मनोज चेतानी, राकेश अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जैनपुरिया, सुशील रामरायका, अशोक संघी, किशन संघी, मुकेश अग्रवाल, अशोक नरैड़ी, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता एवं सत्यनारायण नरैड़ी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ तोरण द्वार निर्माण कार्य के शीघ्र एवं सफलतापूर्वक पूर्ण होने की मंगलकामना की।

SUSHIL KUMAR RAMRAIKA 0 followers