CULTURAL NEWS

जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 साल से दांपत्य जीवन निभा रहेअग्रसेन जोड़ों का हुआ सम्मान

By SUSHIL KUMAR RAMRAIKA • 2026-10-12 10:11 • 8 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 साल से दांपत्य जीवन निभा रहेअग्रसेन जोड़ों का हुआ सम्मान

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित आठ दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन गुरुवार, 10 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। शाम पांच बजे से आयोजित समारोह में समाज के बच्चों की प्रस्तुतियों, 50 वर्ष से अधिक का वैवाहिक जीवन पूरा करने वाले दंपतियों के सम्मान और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और अध्यक्षीय संबोधन हुआ। समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन के साथ भजन गायन महावीर अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की गणेश वंदना से हुई।

50 वर्ष का दांपत्य जीवन पूरा करने वाले जोड़ों का सम्मान

समारोह का प्रमुख आकर्षण 50 वर्ष से अधिक समय से वैवाहिक जीवन निभा रहे दंपतियों का सम्मान रहा। इस दौरान उनके लंबे वैवाहिक सफर और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महोत्सव के आठ दिनों के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय शाखाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

जुगसलाई शाखा की ओर से बच्चों के लिए ‘खाऊ गली’ थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ख्याति अग्रवाल ने प्रथम, ऋषभ अग्रवाल ने द्वितीय और प्रसाद कृषक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की ‘फ्लोरल’ थीम प्रतियोगिता में रूपा अग्रवाल प्रथम, नीलम धानुका द्वितीय और अंकिता अग्रवाल तृतीय रहीं। बच्चों की खेल प्रतियोगिता में इशिता, अद्या और अनुषा अग्रवाल ने क्रमशः पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

मानगो शाखा में लड्डू गोपाल का झूला सजाने, क्ले से गणेश जी बनाने और अग्रवाल समाज के गोत्र पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गोलमुरी शाखा में पांच अक्टूबर को हनुमान चालीसा पाठ, रामायण प्रश्नोत्तरी और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा, धार्मिक आयोजन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

महोत्सव के दौरान सात अक्टूबर को साकची शिव मंदिर से अग्रसेन भवन तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। अग्रसेन भवन में हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण भी किया गया।

अन्य आयोजनों में 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर मसालों की पहचान करने की प्रतियोगिता और ‘सुरों की तकरार’ नाम से अंताक्षरी कार्यक्रम शामिल रहे। राजस्थानी वेशभूषा पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बाल वर्ग से ख्याति अग्रवाल प्रथम, काव्या एवं कृषि अग्रवाल द्वितीय और खुशी सर्राफ तृतीय रहीं। किशोर वर्ग में प्रथम अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि खुशी एवं जानवी अग्रवाल दूसरे और शताक्षी खन्ना तीसरे स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में निक्की कांवटिया प्रथम, राशि शर्मा द्वितीय और नीलम देबूका तृतीय रहीं।

आठ दिवसीय महोत्सव के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खानपान की व्यवस्था की गई थी। प्रतिदिन गोलगप्पे, चाट, मंचूरियन, चाउमीन, फ्राइड राइस, पास्ता, इडली-डोसा, चाय, कॉफी, शरबत और पेयजल उपलब्ध कराया गया।

गौसेवा के साथ होगा आयोजन का पूर्ण समापन

समारोह के अंत में सचिव मनोज पलसानिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कमेटी की ओर से जुगसलाई गौशाला में गौसेवा की जाएगी। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्वीनर चांदनी पाड़िया, प्रियंका पोद्दार, वर्षा भारती, पूजा अग्रवाल, गुड़िया अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नीलम देबूका, अनीता अग्रवाल, प्रियंका बंका, कविता अग्रवाल, सुनंदा कांवटिया, राधिका अग्रवाल, निधि मोदी, नेहा अग्रवाल, प्रियंका चौधरी, निशा सिंघल और ममता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

आयोजन में अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, युवा अध्यक्ष जगदीश खेमका, सचिव मनोज पलसानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शाह, उपाध्यक्ष मनीष खन्ना, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, युवा कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल, युवा सचिव अनंत अग्रवाल तथा अंकित अग्रवाल, निखिल शर्मा, गौरव जौनपुरिया और भजन गायक महावीर अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

##Latestupdate
SUSHIL KUMAR RAMRAIKA 0 followers