CULTURE

कावड़ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत ,पुष्पवर्षा से गूंजा झाडोल

By NISHANT PANDIT • 2026-08-13 12:08 • 13 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कावड़ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत ,पुष्पवर्षा से गूंजा झाडोल

# झाडोल में हिंदूत्व रक्षा महासंघ ने कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा व जल सेवा से किया भव्य स्वागत

**झाडोल।** हिंदूत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल द्वारा खाखड़ ग्राम से आवरगढ़ स्थित कमलनाथ महादेव मंदिर तक जाने वाली कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महासंघ की ओर से कावड़ यात्रियों तथा आमजन के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर हिंदूत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी ने सनातन धर्मावलंबियों एवं कावड़ यात्रियों की सेवा में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। झाडोल मंडल की कार्यकारिणी ने पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्यों का निर्वहन किया। यह सफल आयोजन मंडल अध्यक्ष **श्री राजेंद्र कुमार जैन** के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री **श्री शंकर सिंह पंवार**, मंडल मीडिया प्रभारी **श्री शेखर मिश्रा**, मंडल संगठन मंत्री **श्री नारायण लाल लुर**, मंडल कार्यकारिणी सदस्य **श्री देवीलाल पटेल**, ग्राम पंचायत खाखड़ के सरपंच **श्री धुरीलाल वढेरा** सहित खाखड़ ग्राम पंचायत एवं झाडोल क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" एवं "जय सियाराम" के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

हिंदूत्व रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष **डॉ. राव बहादुर सिंह** ने इस सफल आयोजन के लिए झाडोल मंडल अध्यक्ष **श्री राजेंद्र कुमार जैन** एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने झाडोल क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे सनातन धर्म, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों की विशेष सराहना भी की।

NISHANT PANDIT 0 followers