CULTURAL NEWS

जोधपुर एसोसिएशन के JBL सीजन-2 में 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

By MONICK ROONWAL M • 2026-10-05 04:21 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जोधपुर एसोसिएशन के JBL सीजन-2 में 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

जोधपुर एसोसिएशन, चेन्नई की यूथ विंग JOY एवं लेडीज विंग लेहरियां के संयुक्त तत्वावधान में JBL सीजन-2 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को टी. नगर स्थित M Square में किया गया। प्रतियोगिता में यूथ एवं महिला वर्ग के करीब 60 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में चार आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए,जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा,जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।
आयोजन में जोधपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंघवी,सचिव पंकज मेहता, कोषाध्यक्ष विनीत सिंघवी, उपाध्यक्ष तरुण मेहता, उप सचिव मोनिक रूनवाल,पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन, लेहरियां लेडीज विंग की चेयरपर्सन महिमा श्री श्री श्रीमाल एवं यूथ चेयरमैन तुषार छाजेड़ का मार्गदर्शन रहा।
आयोजन की व्यवस्थाओं में JOY एवं लेहरियां की पूरी कमेटी का पूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों,सहयोगियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

MONICK ROONWAL M 0 followers