LATEST NEWS

कटनी में दशहरा पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DJ रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से दशहरा चल समारोह होगा आयोजित, चौपाटी ग्राउंड में होगा रावण दहन

By ABHAY PAROUHA • 2026-10-15 04:47 • 14 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कटनी में दशहरा पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DJ रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से दशहरा चल समारोह होगा आयोजित, चौपाटी ग्राउंड में होगा रावण दहन

कटनी- नवरात्रि और दशहरा सहित आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कलेक्टर आशीष तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन निर्धारित जलकुंडों में होगा, जबकि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से दशहरा चल समारोह निकलेगा और शासकीय चिकित्सालय के पास चौपाटी ग्राउंड में रावण दहन होगा।
प्रशासन ने पीओपी की प्रतिमाओं पर रोक लगाते हुए मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने और पंडालों में सीसीटीवी, विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य की है। नदियों, तालाबों और नालों में सीधे विसर्जन नहीं होगा। कटाये घाट और अमीरगंज तालाब में भी विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।
दशहरा समारोह के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। निर्धारित शराब दुकानों को शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने तथा नागरिकों से पर्व आपसी सौहार्द और शांति से मनाने की अपील की है।
News reporter
Abhay parouha
Mobile number 7509709559

#IPU News
ABHAY PAROUHA 0 followers