*शत्रु संपत्ति की नीलामी 21सितम्बर को होगी नीलामी*

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-09-21 04:42 • 8 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*शत्रु संपत्ति की नीलामी 21सितम्बर को होगी नीलामी*

कौशाम्बी में चार शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी 21 सितंबर को

नारा, कौशाम्बी: जनपद कौशाम्बी की तहसील सिराथू क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलकिया, जियापुर कैनी और कैनी में स्थित शत्रु संपत्ति के चार गाटों की ऑनलाइन नीलामी 21 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। नीलामी से संबंधित जानकारी शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की ओर से दी गई है।

तहसील सिराथू सभागार में आयोजित बैठक में शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार सिराथू देवेंद्र सिंह और सर्वेक्षक सर्वजीत शुक्ला ने नीलामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक आवेदकों को निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में भाग लेना होगा। उपलब्ध नीलामी विवरण में मलकिया के गाटा संख्या 1 और 2, जियापुर कैनी के गाटा संख्या 146 तथा कैनी के गाटा संख्या 854 को शामिल किया गया है।

नीलामी प्रक्रिया से संबंधित उपलब्ध विवरण में इन संपत्तियों को वेस्टेड एनिमी प्रॉपर्टी के रूप में दर्ज किया गया है। नीलामी शर्तों के अनुसार संपत्तियों की बिक्री निर्धारित नियमों और “as is where is” आधार पर की जानी है।

बैठक में ग्राम प्रधानों, ग्रामवासियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने इच्छुक आवेदकों से नीलामी में भाग लेने से पहले संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध नियम, पंजीकरण प्रक्रिया, भुगतान और अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

ANAND KUMAR DWIVEDI 0 followers