CRIME NEWS

खेत में खड़ी स्विफ्ट कार से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप कौशांबी मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव के पास मिला शव, प्रयागराज के धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई पहचान

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-09-14 04:10 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
खेत में खड़ी स्विफ्ट कार से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप कौशांबी मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव के पास मिला शव, प्रयागराज के धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई पहचान

*खेत में खड़ी स्विफ्ट कार से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप*
*आनन्द कुमार द्विवेदी/कौशाम्बी ब्यूरो*
*नारा कौशांबी*
कौशांबी मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव के पास मिला शव, प्रयागराज के धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई पहचान
मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास रविवार को खेत में खड़ी एक स्विफ्ट कार से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कार में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ कार और आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

धूमनगंज का रहने वाला था युवक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हत्या समेत कई पहलुओं पर जांचयुवक की मौत को लेकर फिलहाल हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटना के पीछे की वजह और युवक की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के संपर्क में रहे लोगों और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#1
ANAND KUMAR DWIVEDI 0 followers