CRIME NEWS

रात में बंद था कच्चे घर का दरवाजा, सुबह अंदर का मंजर देख उड़ गए होश; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव पुराने कच्चे खपरैल घर में

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-09-14 10:02 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
रात में बंद था कच्चे घर का दरवाजा, सुबह अंदर का मंजर देख उड़ गए होश; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव पुराने कच्चे खपरैल घर में

कौशाम्बी में अधेड़ का शव कच्चे घर में लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

नारा, कौशाम्बी। (आनन्द कुमार द्विवेदी, ब्यूरो कौशाम्बी) पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव पुराने कच्चे खपरैल घर में धन्नी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह परिवार के लोगों ने घर के अंदर रामभवन का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों के संबंध में अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

#1
ANAND KUMAR DWIVEDI 0 followers