NATIONAL NEWS

Kolkata International Film Festival (KIFF) 2026, Kolkata सिने महोत्सव : विचारों का महामेला

By DHIMAN KUMAR SHAH • 2026-09-10 06:29 • 20 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Kolkata International Film Festival (KIFF) 2026, Kolkata सिने महोत्सव : विचारों का महामेला

"KIFF 2026 कोलकाता सिने-महोत्सव : विचारों का महामेला"

सिनेमा एक सदी से समय और संस्कृति का दर्पण है। सृजनशीलता की धरती कोलकाता में आयोजित कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (KIFF) सिनेमा को नई दृष्टि देता है। सत्यजित रे की धरती पर यह उत्सव साबित करता है कि सिनेमा मनोरंजन नहीं, विचार का प्रतिबिंब है।

1995 में शुरू यह महोत्सव इस साल 16 से 23 दिसंबर 2026 को अपने 32वें संस्करण में प्रवेश करेगा। पिछले साल 39 देशों की 215 फिल्में दिखाई गईं थीं, जिसमें बंगाली पैनोरमा खास आकर्षण था।

यहाँ पाथेर पांचाली से लेकर सिनेमा पैराडिसो तक यादगार फिल्में दिखाई जा चुकी हैं। नंदन के बाहर लाइन में खड़े दर्शक, हाथ में नोटबुक, चाय की चुस्की के साथ फिल्म पर चर्चा - यही कोलकाता की पहचान है।

KIFF सिर्फ फिल्म प्रदर्शन नहीं, यह वर्कशॉप, रेट्रोस्पेक्टिव और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन का महासंगम है, जो हर दर्शक के हृदय में विचार का नया प्रकाश जगाता है।

DHIMAN KUMAR SHAH 0 followers