कोसली गांव के बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले दुकानदारों और गांव वासियों ने बीडीपीऔं नाहाड़ के माध्यम से प्रसाशन को सौंपा ज्ञापन।
रेवाड़ी,(होशियार सिंह, इंडियन प्रेस न्यूज़ ) कोसली गांव बस स्टैंड पर बनी मुख्य सड़क रैवन्यू रिकॉर्ड अनुसार (66फुट)छियासठ फुट चौड़ी बनी हुई है सड़क के दोनों तरफ पंचायती दुकानें बनी हुई है और गांव की तरफ एक तिकोना पार्क अवैध रूप से पंचायती भूमि की हद में बना हुआ है उस को भी हटाया जाए ताकि कोसली गांव का बस स्टैंड खुला हो जाएं, और कई वर्षों से दुकान चला रहे दुकानदारों ने सोमवार को संबंधित अतिक्रमण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पीडब्ल्यूडी की सड़क की भूमि की पैमाइश कराकर स्पष्ट सीमा-रेखा तक दोनों तरफ खाली कराईं जाएं और भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में दुकानदारों ने कहा कि उन्हें शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है और यदि उनकी दुकान वास्तव में सरकारी भूमि पर आती है तो वे कानून के अनुसार कार्रवाई में सहयोग करेंगे। हालांकि उन्होंने मांग की कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष, समान और पारदर्शी हो।
दुकानदारों और गांव वासियों ने उपमंडल अधिकारी नागरिक को दो दिन पहले लिखित एक शिकायत पत्र मेल आईडी से भेज कर आग्रह किया कि पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा बनी सड़क भूमि की स्पष्ट मार्किंग कराई जाए ताकि सड़क के दोनों तरफ एक समान मापदंड अपनाते हुए कार्रवाई की जाए तथा किसी भी पक्ष को विशेष छूट न दी जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई यंहै कि संबंधित क्षेत्र का प्रमाणित मानचित्र एवं भूमि संबंधी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, जिससे सभी प्रभावित पक्ष वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें और विवाद की संभावना कम हो। दुकानदारों और गांव वासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।