SOCIAL EVENTS

देवी माता मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर भंडारे की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम एवं प्रशासक मठ से की अपील

By HOSHIAR SINGH • 2026-10-03 04:04 • 8 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
देवी माता मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर भंडारे की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम एवं प्रशासक मठ से की अपील

इंडियन प्रेस यूनियन | कोसली | होशियार सिंह-कोसली गांव के लम्बरदारों सहित गणमान्य नागरिकों ने देवी माता मंदिर परिसर में नवरात्रों के अवसर पर अष्टमी के दिन भंडारे का आयोजन करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम एवं मठ के प्रशासक से जल्द अनुमति एवं आयोजन की घोषणा करने की अपील की है।
ग्रामीणों का कहना है कि देवी माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान अष्टमी पर भंडारे का आयोजन पिछले करीब 15-16 वर्षों से धार्मिक परंपरा के रूप में होता आ रहा है। भंडारे के साथ मेले की व्यवस्था भी गांववासियों और लम्बरदार होशियार सिंह की टीम द्वारा मिलकर की जाती रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष भंडारे का आयोजन नहीं हो पाया था। ग्रामीण चाहते हैं कि इस वर्ष पुरानी धार्मिक परंपरा को फिर से शुरू किया जाए क्योंकि मेले के समय श्रधालुओं द्वारा लगभग आठ-नौ लाख रुपए चढ़ावे में नकद आते हैं इसलिए इस राशि में से भंडारे का खर्चा अदा के बाद बची हुई राशि मठ के बैंक खाते में जमा करवा दी जाएं एसडीएम साहब एवं मठ के प्रशासक से जल्द निर्णय लेकर भंडारे की घोषणा करने की मांग की है, ताकि ग्रामीण समय रहते भंडारे और मेले की तैयारियां शुरू कर सकें।
ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन गांव की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से सकारात्मक पहल करते हुए जल्द अनुमति एवं आयोजन की घोषणा करने की अपील की है।

HOSHIAR SINGH 0 followers